भंडारे में लड़की को किया बेइज्जत तो घर आकर उठाया ये कदम || SAGAR TV NEWS ||

 

 

भाई के हाथों एक गाय की बछिया की मौत हो गयी इस बात की सजा परिवार को मिली उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया। और जब उसकी बहन माँ जगदम्बा के भंडारे में खाना खाने पहुंची तो उसे सबके सामने बेइज्जत किया गया। वो ये सब सहन नहीं कर पायी और आखिरकार उसने मौत का रास्ता चुना। शर्मसार करने वाली ये घटना शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील के मुहारीखुर्द गांव से सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक चांदनी आमंत्रण पर भोजन करने गई थी। लेकिन भंडारे में पहुंचने पर पंडित नाथूराम शास्त्री ने लड़की को फटकार लगाई और भोजन नहीं करने दिया। वो ये दुःख नहीं सह पायी। इसलिए उसने घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। उसे पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश भी की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बताया गया की लड़की चांदनी के भाई से 4 महीने पहले गाय की मौत हो गई थी। इस कारण नाथूराम शास्त्री ने ब्रजेश पाण्डेय के परिवार का एक तरह से सामाजिक बहिष्कार कर दिया। जिसकी बलि चांदनी चढ़ गयी। वहीँ इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतिका के पिता ने अपनी पीड़ा बयां की। मामले में एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है। कि लड़की ने आत्महत्या की है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने जो कहा है। उस बिंदु पर भी जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।


By - Rakesh Bhoj (Shivpuri,MP)
30-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.