सागर-नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बदलाव, हेमलता पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

 

सागर नगर निगम में बड़ा फेरबदल
हेमलता पटेल बनी संयुक्त संचालक

सागर-नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में बदलाव, हेमलता पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

आचार संहिता के पहले सागर नगर निगम में बड़े फेरबदल किये गए हैं। जिसमें मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक अधिकारी हेमलता पटेल को सागर नगर निगम में सयुंक्त संचालक का पद दिया गया है। शुक्रवार को हेमलता पटेल ने नगर निगम पहुंच कर अपना पद भर ग्रहण किया। महिला बाल विकास आयोग की महिलाओं ने नगर निगम पहुंच कर उनका स्वागत किया और फूल मालाएं भेंट की। शहर के अन्य लोगों ने भी उनका स्वागत कर नए पद भर के लिए बधाई दी। सागर नगर निगम की नई संयुक्त संचालक हेमलता पटेल ने कहा कि सागर में खासकर नगर निगम में पद मिलने पर बहुत खुशी हुई है। जो भी जिम्म्मेदारी मिली है उसे निभाने की पूरी कोशिश करूंगी। मेडिकल कॉलेज के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां काम करने का अनुभव भी शानदार रहा। कोरोना जैसी महामारी का सामना करना चुनौती भरा था।


By - sagar tv news
15-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.