सागर-महिलाओं के उत्थान के लिए मंत्री ने राशि जारी, कही यह बड़ी बात

 

जैसीनगर में सोमवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और स्वसहायता समूहों के प्रशिक्षण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान स्व सहायता समूहो की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें सागर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1 हज़ार से अधिक महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की।
 
 
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जहां भी नारी का सम्मान होता है वहां देवता का निवास होता है। इसलिए हम सबको नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
 
 
 
इसके लिए स्व- सहायता समूह को 11 करोड़ रुपए की राशि व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आज मैंने स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सहायता समूह को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कार्यशाला में विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। जहां से लोगों ने सरकारी योजनाओं संबंधी जानकारी ली।
 
 

 


By - sagartvnews
12-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.