सागर-कांग्रेस मुक्त भारत बनाने कैबिनेट मंत्री ने कसी कमर, कई विधायकों को भाजपा में लाने का दावा

 

कई विधायक छोड़ सकते हैं कांग्रेस !
मंत्री गोविंद सिंह का बड़ा दावा

सागर-कांग्रेस मुक्त भारत बनाने कैबिनेट मंत्री ने कसी कमर, कई विधायकों को भाजपा में लाने का दावा

कांग्रेस में मची भगदड़ रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिग्गज नेता अरूणोदय चौबे को भाजपा में लाने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं जो भाजपा में शामिल होने तैयार हैं। उन्होंने कहा जो भी भाजपा में आना चाहेगा उसका स्वागत करेंगे। कांग्रेस से लोगों का लगातार मोहभंग रहा है। कांग्रेस छोड़कर देश को कांग्रेस मुक्त बनाना है। सोमवार की सुबह ही उन्होंने खुरई से पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे को भोपाल में भाजपा की सदस्यता दिलवाई है। अब उनका यह बयान कांग्रेस को चिंता में डालने वाला है जिसमें उन्होंने कहा कि कई कांग्रेस के विधायक उनके संपर्क में हैं। अगर उनका दावा सही निकला तो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत पतली होने वाली है। मंत्री गोविंद सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास समर्थकों में से एक हैं। सागर जिले की बात करें तो यहां 8 विधानसभाओं में से 7 सीटें भाजपा के पास हैं। केवल बीना की सीट ही कांग्रेस के पाले में है। यहां से कांग्रेस की निर्मला सप्रे विधायक हैं। भाजपा को यह सीट गंवाने का मलाल भी है। 2003 से यह सीट भाजपा के पास थी। लेकिन भाजपा यह सीट नहीं बचा पाई। अब देखना यह है कि मंत्री गोविंद सिंह भाजपा परिवार बढ़ाने के लिए कितने विधायकों को सदस्यता दिलाते हैं।


By - sagar tv news
11-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.