सागर-दूध बेचने के लिए आवंटित पार्लरों में बेची जा रही प्रतिबंधित सामग्री, दुग्ध संघ नाराज |

 

दूध की आड़ में मादक पदार्थ !
सांची पार्लर में प्रतिबंधित कारोबार

सागर-दूध बेचने के लिए आवंटित पार्लरों में बेची जा रही प्रतिबंधित सामग्री, दुग्ध संघ नाराज


सागर में संचालित सांची पार्लर मादक पदार्थों की बिक्री के केंद्र बन गए हैं। यहां पर बीड़ी,सिगरेट,गुटका, तम्बाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इतना ही नहीं शराबियों को महफिल सजाने के लिए डिस्पोजल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दुग्ध संघ पार्लर संचालकों की इस हरकत से खासा नाराज है। प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ा चेतावनी पत्र जारी किया है। जिसमें सभी तरह की अवैध गतिविधियों को बंद करने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा दुग्ध उत्पादों को एमआरपी से ज्यादा दामों पर बेचा जा रहा है। हर पैकेट पर एक से दो रुपए तक अधिक वसूले इससे दुग्घ संघ की छवि खराब हो रही है। जहां एक ओर मादक पदार्थ बिक रहे हैं दूसरी ओर प्रतिबंधित प्लास्टिक के डिस्पोजल बेचकर नियम तोड़ते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अब दुग्ध संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रतिबंधित सामग्री की जब्ती बनाकर कार्रवाई की बात कही है। कई पार्लर संचालक बकाया राशि भी लीले बैठे हैं। इनकी लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
बुंदेलखंड दुग्ध संघ के विपणन अधिकारी मुकेश कौशल ने बताया कि यह कृत्य दुग्ध महासंघ और पार्लर संचालकों क बीच हुए एग्रीमेंट का घोर उल्लंघन है। गत दिनों नगर निगम प्रशासन के साथ हुई बैठक में जो बकाया राशि संबंधित तथ्य सामने आये हैं उसके लिए सभी पार्लर संचालकों से उनकी सुरक्षा निधि एवं किराया संबंधी जानकारी एकत्र की जा रही है।


By - sagar tv news
10-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.