सागर-महाशिवरात्रि पर भोलेमय हुआ शहर, बाराती बने नगरवासी, ऐसी मची धूम

 

सागर में भोले की शाही बारात
भक्तों ने झूमकर बजाई डमरू

सागर-महाशिवरात्रि पर भोलेमय हुआ शहर, बाराती बने नगरवासी, ऐसी मची धूम

सागर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती महाविवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही सागर शिवमय रहा। शिवालयों में भक्त पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। दिनभर मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। वहीं शाम को शहर के अलग-अलग शिव मंदिरों से भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। इसी दौरान जय महाकाल हिन्दू संगठन के तत्वावधान में लक्ष्मीपुरा स्थित चंपाबाग हनुमान मंदिर से भगवान शिव की शाही बारात निकाली गई। बारात में शामिल होने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से युवा बाइक रैली निकालकर पहुंचे। इस दौरान बारात मार्ग पर आकर्षक लाइटिंग कर साज-सज्जा की गई। शिवजी की शाही बारात चंपा बाग मंदिर से शुरू होकर सराफा बाजार, कोतवाली होते हुए कटरा बाजार पहुंची। कटरा बाजार में तीनबत्ती पर जमकर आतिशबाजी की गई। वहीं बारात का स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान युवा डीजे धुन और नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। बारात में दूल्हा बनें भगवान भोले के दर्शन करने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। कटरा बाजार में भक्तों की भीड़ रही। बारात में शामिल झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात में डमरू दल और महाराष्ट्रीयन ढोल पार्टी ने शानदार प्रस्तुतियां दी। इसी तरह राहतगढ़ में भी कई धार्मिक आयोजन हुए। यहां सुप्रसिद्ध 108 बनेनी घाट मंदिर में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। दूध, दही, गंगाजल, बेलपत्र धतूरा आदि से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना हुई। एक माह पहले खुदाई मे मिले प्राचीन पांच शिवलिंग पर भी भक्तों का दिन भर आना-जाना लगा रहा। लोगों ने शिवार्चन कर रुद्राभिषेक भी किया। नगर के एकमात्र भूतेश्वर मंदिर में सुबह रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की। जनपद पंचायत के भोलेनाथ मंदिर पर नवनिर्मित मंदिर पर कलश स्थापना की गई। उसके बाद महा रुद्राभिषेक किया गया। हवन पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जो देर रात तक चलता रहा।


By - sagar tv news
09-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.