30 हजार किमी साइकिल चलाकर सागर पहुंचा यूपी का युवक, जानिए क्या है उसका संकल्प

 

आपने साइकिल यात्रा के कई किस्से होंगे। यूपी के इटावा निवासी रोविन सिंह परिहार की पर्यावरण को बचाने की जा रही साइकिल यात्रा सबसे अनूठी है। रोविन 6 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से साइकिल लेकर निकले थे। उनकी पर्यावरण संरक्षण जनजागरण अभियान साइकिल यात्रा अब तक 30 हजार किमी की दूरी तय कर चुकी है। फिलहाल वे अपने अभियान के तहत राहतगढ़ पहुंचे हैं।

 

उनकी समाजसेवा के बारे में सुनकर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रोविन ने बताया कि हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी को और देशवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण है तो जीव हैं वरना सब बेकार है।  इसलिए उन्होंने जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अभी तक वह 518 दिन की यात्रा कर 24 राज्यों में भ्रमण कर चुके हैं।

 

अभी तक 30 हजार 250 किलोमीटर की यात्रा हो चुकी है। इसके प्रथम चरण का समापन 11 मार्च को भोपाल होगा। यहां उनकी पत्नी, बेटा और बेटी समेत उपस्थित रहेंगे। सागर के डॉ राजीव सिंह  सागर से भोपाल तक इस यात्रा में मेरे साथ रहेंगे और यह उन्हीं के मार्गदर्शन में यात्रा चल रही है ।


By - sagar tv news
09-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.