पति ने पत्नी का किया ऐसा हाल, मायके वाले बोले घर पर बुलडोजर चलाया जाए

 

मप्र के राजगढ में मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गोली मार जान ले ली। घटना के बाद आरोपी पति डेड बॉडी के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मायके पक्ष ने पति के अलावा सास-ससुर पर भी आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। युवकी के माता-पिता ने संपत्ति जब्त कर बुलडोजर चलाने की मांग पीएम और सीएम से की है।  

 

 

 

घटना राजगढ़ जिले के खुजनेर नगर के शिवाजी मार्केट की है। जहां रात में प्रखर उपाध्याय और पत्नी वंदना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद प्रखर ने वंदना को गोली मार दी। घटना के आरोपी रातभर बॉडी के पास बैठा रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मायके पक्ष से आए युवती के माता-पिता और परिजन ने कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए आए दिन परेशान किया जाता था।

 

 

 

सास—ससुर बेटी के रहते हुए भी नई बहू लाने की बात कहते थे। दोनों का विवाह 2021 में हुआ था। दोनों में आए-दिन कहासुनी होती रहती थी। 27 साल के प्रखर उपाध्याय और 25 साल की वंदना के बीच शुरु से ही नहीं बनती थी। सास-ससुर और पति वंदना पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। इसी के चलते उसकी जान ले ली गई।

 

 

 

दूसरी ओर रिश्तेदारों का कहना है कि आरोपी पति प्रखर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह खुद भी पहले अपनी जान लेने की कोशिश कर चुका है। वंदना के घर वालों का कहना है कि पति की इन हरकतों के कारण वंदना एक बार माचलपुर स्थित अपने मायके भी आ गई थी। लेकिन दोनों परिवार की समझाइश के बाद वो वापस सुसराल आई थी।

 

 

 

वहीं पूरे मामले में खुजनेर थाना प्रभारी आदित्य सोनी का कहना है कि खुजनेर में सदर बाजार के पास में नगेंद्र उपाध्याय का घर है। उनकी बहू वंदना  बेटे की बेटे प्रखर ने जान ली है उसके सिर पर चोट आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


By - sagartvnews
06-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.