सागर जिले से कोरोना संक्रमण का पीक भले ही कम हो गया है। लेकिन पुलिस महकमे से एक और दुःखद खबर आई बीना थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामेंद्र मिश्रा का कोरोना से दुःखद निधन हो गया है। रामेंद्र मिश्रा 10 अक्टूबर को कोरॉना से संक्रमित हो गए थे। जिनका इलाज सागर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां 28 अक्टूबर की रात उनकी कोराना से इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। प्रधान आरक्षक के गांव लुहर्रा में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सागर एसपी अतुल सिंह ने बताया कि सागर पुलिस के लिए यह दूसरी क्षति है। इस दुःख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है। जो भी शासकीय सुविधाएं है वह जल्द ही उपलब्ध कराई जायगी। औपचारिकताये पूरी होनी है।