सागर- सिटी बस बंद होने से परेशान थे शहरवासी, दो बसों का संचालन शुरू

 

सागर में सिटी बसों का सड़कों पर दौड़ना फिर से शुरू हो गया है। इससे महंगा किराया चुका रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रूटों पर कम यात्री मिलने की बात कहकर निगम ने बसों का संचालन बंद कर दिया था। सागर टीवी न्यूज ने इस समस्या पर प्रमुखता से खबर दिखाई थी। कलेक्टर दीपक आर्य ने बस फिर से चलाने का आश्वासन दिया था।

 

 

इसके बाद बसों को फिर से सड़कों पर दौड़ाया जाने लगा। फिलहाल केवल 2 ही बसों का संचालन किया जा रहा है। अभी भी 2 बसों के पहिए थमे हुए है। रूट नंबर 1 और 3 नंबर पर बसें चलाईं हैं जबकि 2 नंबर और 4 नंबर रूट पर अभी भी यात्रियों को बसें चलने का इंतजार है। संचालक इन दोनों बसों के रुट को बढ़ाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

 

 

 

रुट 2 को ढाना से नरयावली और रुट 4 को सिविल लाइन से परेड मंदिर होते हुए राजखेड़ी परसोरिया तक चलाने की मांग कर रहे हैं। आधी राहत मिलने पर ही शहरवासियों ने खुशी जाहिर की है। अब लोगों के किराए और समय की बचत होगी।


By - sagartvnews
03-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.