सागर-यहां देखने मिल रहे 5 लाख का नोट और 49 देश के दुर्लभ सिक्के

 

सागर के रिटायर्ड कर्मचारियों को भारतीय और विदेशी मुद्रा एकत्रित करने का गजब का जुनून सवार है अपने 41 सालों के कलेक्शन में 65 देश की मुड़े जोड़ चुके हैं जिसमें ईरान का 5 लाख का नोट और इंडोनेशिया का 50000 का नोट आकर्षण का केंद्र है पीटीसी ग्राउंड में चल रही इस प्रदर्शनी में ऐतिहासिक से लेकर आज तक के सिक्कों और नोटों को देखने के लिए भारी भीड़ लग रही है

 

 

यहां लगे स्टॉल पर 1717 ईश्वी से 2023 तक की भारतीय मुद्रा प्रदर्शन के लिए रखी गई है। 1950 से 2023 तक के मिंट बाइज सिक्का और नोट हैं। 786 के 1 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के नोटों का विशेष कलेक्शन है। 108 सीरियल के 1 से 500 रुपए तक और स्टार सीरीज के भी 1 से 500 रुपए तक के नोट हैं। देश विदेश की दुर्लभ मुद्रा का यह कलेक्शन सागर के ही रिटायर्ड कर्मचारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास 49 देशों के सिक्के व 65 देशों के नोट हैं। मलेशिया का प्लास्टिक का नोट भी शामिल है

 

कलेक्शन में उनके पास 1 से 1000 रुपए तक का सिक्का है। सोना व चांदी का सिक्का भी है। 150 भरी माचिसों का कलेक्शन है। सन 1800 के स्टांप व लिफाफा हैं। इसके अलावा 40 प्रकार की घड़ी हैं। अग्रवाल ने बताया कि 40 साल से देश-विदेश के नोट व सिक्कों का कलेक्शन कर रहे हैं। मुद्रा कलेक्शन में 50 लोगों ने उनकी मदद की। उनकी भविष्य में संग्रहालय बनाने की योजना है।


By - sagar tv news
02-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.