सागर-जिले में 4.28 लाख लाड़ली बहनों को मिली दसवीं किस्त, लाड़ली लक्ष्मी भी मुस्काईं। देखिए पूरी खबर

 

चार लाख महिलाओं के खिले चेहरे
बहन-बेटियों को 55 करोड़ की सौगात

सागर-जिले में 4.28 लाख लाड़ली बहनों को मिली दसवीं किस्त, लाड़ली लक्ष्मी भी मुस्काईं। देखिए पूरी खबर

सागर जिले की 4 लाख 28 हजार 204 लाड़ली बहनों को सरकार ने दसवीं किस्त का तोहफा दे दिया है। सभी के बैंक खाते में भी 1250-1250 रूपये की राशि जमा हुई है। इस प्रकार कुल 52 करोड़ 38 लाख 9 हजार 400 रुपए पाकर महिलाओं के चेहरे खिल गए हैंं। पहले यह राशि 10 मार्च को खातों में आती थी लेकिन इस बार महाशिवरात्रि और होली को देखते हुए एक मार्च को ही राशि जारी कर दी गई। कलेक्ट्रेट से लाड़ली बहनों ने उज्जैन में चल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जिले की 9,412 लाड़ली लक्ष्मियों के बैंक खाते में 3 करोड़ 68 लाख 18 हजार रुपए की छात्रवृत्ति राशि सिंगल क्लिक के द्वारा जमा हुई। इस तरह पात्र हितग्राही महिलाओं के खातों में सीधे 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि पहुंची है। कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन और महापौर संगीता तिवारी सहित सागर के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिकात्मक रूप से 2 लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण पत्र भी भेंट किए।


By - sagar tv news
01-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.