सागर के संगीत को राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 देशों में दिखा चुके हैं हुनर का जलवा

 

संगीत ने 20 देशों में हुनर दिखाया अब दिल्ली में होगा सम्मान


सागर के संगीत को राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 देशों में दिखा चुके हैं हुनर का जलवा


सागर में थिएटर से जुड़े युवा रंगकर्मी संगीत श्रीवास्तव अब तक 20 देश में सेट डिजाइनिंग और लाइटिंग डिजाइन के हुनर का जलवा दिखा चुके हैं. रंगमंच में उनके कार्य के लिए देश की सर्वोच्च संस्था संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2022 प्रदान करने को घोषणा की गई है। संगीत नाटक अकादमी द्वारा दिया जाने वाले ये पुरस्कार, प्रदर्शन कला के क्षेत्र में लोगों को दिया जाने वाला सम्मान है। संगीत ने सेट डिजाइन और प्रकाश अभिकल्पक के रूप में काम किया और वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कला उत्सवों में व्यापक रूप से प्रदर्शित हुए, संगीत द्वारा परिकल्पित नाटक, भारत के साथ-साथ 20 से अधिक देशों में 500 से अधिक बार प्रदर्शित किए गए हैं, संगीत श्रीवास्तव द्वारा किए गए इन्हीं कार्यों को देखते हुए संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली उनका चयन इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया है। रंग थिएटर फोरम के अध्यक्ष डॉ. मनीष बोहरे ने बताया कि संगीत श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से स्नातक किया है। उन्हें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा फेलोशिप अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। इसके अलावा भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स लंदन प्रशिक्षण के लिए भी उनका चयन हुआ था। संगीत श्रीवास्तव के पिता जुगल किशोर श्रीवास्तव पेशे से वकील है और मां उमा श्रीवास्तव शिक्षिका हैं। संगीत श्रीवास्त की इस उपलब्धि पर सागर के रंगकर्मी व कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं,


By - sagar tv news
01-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.