सागर-महाराजपुर शराब दुकान के पास युवक से घटना के बाद सड़क पर चक्काजाम, महिलाओं ने रखी ये मांग

 

देवरी के महाराजपुर में हुए युवक के मर्डर के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार की दोपहर परिजनों एवं महिलाओं ने जबलपुर मुख्यमार्ग पर जाम लगा ​दिया। प्रदर्शन करने वाले मर्डर के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे।

 

 

वहीं महिलाओं ने भी शराब दुकान बंद कराने विरोध किया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाइश और उचित मदद के आश्वासन पर जाम हटाया गया। गौरतलब है कि मंगलवार की रात महाराजपुर में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय राजेश नामक युवक पर पत्थर पटककर मर्डर कर दिया था।

 

 

लोगों का कहना था कि शराब दुकान होने से महाराजपुर का माहौल खराब हो रहा है। चक्काजाम के दौरान लोगों ने शराब दुकान बंद कराने की मांग रखी। इसके अलावा घटना से आहत परिवार को आर्थिक सहायता देने आरोपियों की संपत्ति कुर्क कर मदद दिलाने की मांग की। तहसीलदार ने ग्रामीणों को उचित मांग का भरोसा दिया है। इसके बाद लोगों ने जाम हटा लिया।


By - sagartvnews
29-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.