Sagar-शराब दुकान के पास इस हाल में मिला युवक, पुलिस को क्यों नहीं मिल रहा सुराग ?

 

सागर जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हो रहीं आपराधिक घटनाओं से शांति भंग हो चुकी है। अब महाराजपुर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास 30 वर्षीय युवक के मर्डर होने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। उसके सिर और चेहरे पर पत्थर पटके गए हैं। युवक की पहचान कमलेश पिता सोगल लाड़िया उम्र 30 वर्ष महाराजपुर के आफत गंज टोला खकारिया रोड निवासी के रूप में हुई है।

 

 

 

वह पल्लेदारी का काम करता था। महाराजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर ही है लेकिन अभी तक घटना के संबंध में कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है। थाना प्रभारी मीनेष भदौरिया ने बताया युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उसकी जान चली गई। घटना सिर पर पत्थर पटककर कारित की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

गौरतलब है कि सागर जिले में मर्डर, लूट, चोरी समेत अन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। थानों के आगे मर्डर हो रहे हैं। आए दिन पुलिस के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। अपराधियों ने एक बार फिर परिवार की खुशियां छीन लीं।अब देखना यह है कि जिले में मर्डर के मामले कब तक थमते हैं।


By - sagartvnews
28-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.