सागर-नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

 

खिलाड़ी बेटियों का सुयश
स्वागत में उमड़ा शहर

सागर-नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

सागर जिले के शाहगढ़ कस्बे की दो बेटियों ने राष्ट्रीय नौकायान प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। भोपाल में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में माही रावत एवं कृष्णा कचेरे ने यह पदक हासिल किए हैं। जब दोनों का वापास नगर आगमन हुआ तो उनके स्वागत में भीड़ उमड़ पड़ी। नेशनल चैंपियनशिप भोपाल में आयोजित की गई थी। इसमें दोनों ने नौकायान खेल प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीते है। बताया जाता है कि 20 प्रदेशों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगताओ में मध्यप्रदेश ने 34 पदक जीते हैं। मध्यप्रदेश की ओर से नौकायन प्रतियोगिता में शामिल शाहगढ़ के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा माही रावत ने दो कांस्य पदक जीते। माही अभिनव विद्या मंदिर द्वारा संचालित दुर्गाशक्ति व्यायाम शाला की होनहार खिलाड़ी हैं। इसी तरह कृष्णा कचेरे ने एक कांस्य पदक जीतकर शाहगढ़ सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है। देश प्रदेश में शाहगढ़ को गौरान्वित करने वाली होनहार बेटियों के आगमन पर नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों ने नगर के हृदयस्थल मुख्य बाजार में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बेटियों के साथ उनके माता पिता का भी सम्मान किया गया। नगरागमन पर विशाल रैली निकाली गई एवं मुख्य बाजार में रोटरी क्लब द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी प्रदीप अविद्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजोरसिह बुंदेला, कंछेदीलाल गुप्ता, प्राचार्य अशोक तिवारी समेत बड़ी संख्या में खेल जगत से जुड़े लोग शामिल रहे।


By - sagar tv news
28-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.