Sagar-अब नहीं चलेंगी सिटी बस, थम गए पहिए, संचालकों ने बताई वजह

 

बंद हो गई सिटी बस !

 

Sagar-अब नहीं चलेंगी सिटी बस, थम गए पहिए, संचालकों ने बताई वजह

 


सागर शहर में संचालित सभी सिटी बसों का संचालन बंद हो गया है। रूट नंबर 2 और 4 की बसें पहले से ही बंद थीं, अब रूट नंबर 1 और 3 की बसें भी बंद हो गई हैं। इसकी मुख्य वजह सिटी बसों में सवारियों का कम होना है। पहले रोजाना जहां 6 हजार सवारियां सिटी बस से सफर करती थीं। वे अब घटकर 1100 प्रतिदिन तक रह गई हैं। बस संचालक निश्चय ने बताया कि हम सभी को बेरियवल गेप फंडिंग के दो करोड़ और प्रॉपर सवारियां नहीं मिलने तक 15 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से जो राशि मिलनी है, वह भी नहीं दी गई है। ऐसे में खर्चा नहीं निकलने की स्थिति में बसें बंद कर खड़ी कर दी हैं, सवारियां घटने का कारण परीक्षाओं के चलते स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी कम होना और रूट पर व्यवस्थित रूप से बसें नहीं चल पाना है। इसीलिए हमारी मांग है कि रूट भी 25 किलोमीटर किया जाए। यह सभी होने पर ही हम दोबारा संचालन करेंगे।

बस संचालकों ने बताया कि रूट नंबर-2 पर छावनी क्षेत्र में हाइट गेज लगा देने से बसें नहीं निकल पा रही हैं। इस रूट को ढाना से नरयावली तक करने की मांग है।
रूट नंबर-4 पर अप्सरा अंडरब्रिज के नीचे से बसें नहीं निकल पा रही हैं। इसे सिविल लाइन से परेड मंदिर होते हुए रजाखेड़ी, परसोरिया तक किया जाए।
रूट नंबर-1 में सवारियां कम हैं। इसकी दूरी बढ़ाकर कर्रापुर से तालचिरी तक कर दिया जाए।
रूट नंबर-3 पर भी सवारियां कम मिलने की शिकायत है। इसे बढ़ाकर बम्हौरी से भापेल करने की मांग है।


By - sagar tv news
28-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.