Sagar-विद्यासागर महाराज की गौरवगाथा को किया याद, पूजन में कही ये बात

 

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में बसे ग्राम मोहली में गुरु शिरोमणी आचार्य विद्यासागर महाराज के समता पूर्वक समाधि लेने पर भावपूर्ण विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले प्रातः काल की बेला में सभी लोगों ने अपने—अपने घर के बाहर 5—5 घी के दीपक जलाए। सुबह 8 बजे से आचार्य भगवान का सामूहिक पूजन मंदिर में आयोजित हुआ।

 

 

दोपहर में 1 बजे से सामूहिक विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां सभी ने गुरुजी की गौरव गाथा एवं उनके संस्मरण साझा किए। इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण जैन समाज, ग्राम सरपंच दीवान संजीव सिंह, जनपद सदस्य रामचरण पंडा जी एवम ग्राम के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से रेंजर नीरज बिसेन, जीपी शाक्य एवं उप रेंजर कोमल प्रजापति मौजूद रहे।


By - sagartvnews
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.