MLA के भीतर जागा संन्यास, घर छोड़ा, जिंदा रहने रखी अजीब शर्त, क्रिकेट से चिढ़ पर कही बड़ी बात

 

विधायक ने छोड़ा घर जिंदा रहने रखी कठोर शर्त ?

MLA के भीतर जागा संन्यास, घर छोड़ा, जिंदा रहने रखी अजीब शर्त, क्रिकेट से चिढ़ पर कही बड़ी बात

विधायक-सांसद बनने के बाद जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर हो जाता है। यही कारण है कि हर कोई यह पद पाने लालायित रहता है। लेकिन मप्र में एक विधायक का इन सुविधाओं से मोह भंग हो गया है। अब विधायक जी ने सम्मान तक करवाना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने घर छोड़ने की सार्वजनिक घोषणा कर वानप्रस्थ अपना लिया है। अब वे केवल धोती-कुर्ता पहनने लगे हैं। लोगों से उन्होंने अपील की है कि अगर उन्हें जिंदा देखना चाहते हो तो उनके पांव छूना छोड़ दो। अगर मेरे पैर छुए तो मुझे जीवित नहीं देख पाओगे। शादी-विवाह में जाना छोड़ दिया है। विधायक का नाम उमाकांत शर्मा है। वे विदिशा जिले की सिंरोज विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वह पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई है और उनकी राजनैतिक विरासत को संभाल रहे हैं। अपने घर के बाहर लोगों से मिलते समय उन्होंने अपने जीवन से जड़ी अजीब घोषणाएं कीं। क्रिकेट के प्रति चल रही दीवानगी से भी विधायक शर्मा नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि वे कभी भी किसी क्रिकेट प्रतियोगिता में नहीं जाएंगे।इसके नुकसान भी गिनाए। उनके सम्मान पर खर्च भी न करने की बात कही है।


By - sagar tv news
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.