सागर-धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, बीच में आई महिला से हुई घटना

 

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के सुना बीजागौर गांव लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बीच—बचाव करने आई महिला को दो लोगों ने घूंसा मार दिया। इससे महिला की सांसे थम गईं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार रात की है। दरअसल गांव के मंदिर पर रामायाण पाठ चल रहा था।

 

 

गांव के रज्जू कुर्मी ने लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर मंदिर पर आकर हंगामा किया। इससे गांव के ही दिनेश कुर्मी से हाथापाई होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि दिनेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हंगामें की खबर से दिनेश की मां जनकरानी मौके पर आ गई।

 

 

 

इस पर रज्जू और सरमन कुर्मी ने जनकरानी के बाल पकड़कर घसीट दिया और छाती में मुक्का मारकर घायल कर दिया। इससे महिला की जान चली गई। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


By - sagartvnews
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.