सागर-आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के सुधार कार्यों को किया याद, सर्व समाज ने विनयांजलि दी।

 

पूरे विश्व में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज के नश्वर देह त्यागने से शोक की लहर चल रही है। खुरई में भी सर्वसमाज की ओर से विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के सामने बने हुए टीन शेड पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

जिसमें सभी समाज और वर्ग के सभी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्यश्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। मंगलाचरण की प्रस्तुति मनोज जैन और राहुल जैन ने दी। सर्व समाज के लोगों ने आचार्यश्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी समाज के प्रमुख वक्ताओं ने आचार्यश्री को याद करते हुए उनसे जुड़े हुए संस्मरण सुनाए। उनके द्वारा जीव कल्याण के लिए किया जा रहे शांति धारा वात्सल्य दुग्ध योजना, नगरों में चल रही दयोदय गौशाला पर विचार रखे।

 

देश की तरक्की के लिए हथकरघा, इंडिया नहीं भारत बोलो, मातृ भाषा हिंदी, बालिका शिक्षा, स्वदेशी को बढ़ावा दो जैसे कामों के बारे में विस्तार से बताया। खुरई से जुड़ी महाराज जी की यादें साझा की गईं। सभी ने कहा कि उनके श्रेणी का संत होना मुश्किल काम है। जब तक धरती पर मानव रहेगा तब तक आचार्य श्री का नाम रहेगा। उनकी सादगी और ज्ञान हजारों सालों तक मानव समाज का मार्ग प्रशस्त करेगा।


By - sagar tv news
26-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.