कॉलोनाइजर ने किया था जमीन पर कब्जा, काम नहीं आई दादागिरी, महिला बोली थैंक्यू
कालोनाइजर ने किया कब्जा महिला को ऐसे मिला न्याय
कॉलोनाइजर ने किया था जमीन पर कब्जा, काम नहीं आई दादागिरी, महिला बोली थैंक्यू
बुरहानपुर जिले के ग्राम मोहम्मदपुरा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के खेत पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की जांच के बाद महिला को खेत वापस मिल गया। दरअसल खेत के बाजू में कॉलोनाइजर ने महिला के खेत पर कब्जा कर लिया था। मीडिया के दखल के बाद जब नपती हुई थी। इस पर बुजुर्ग महिला ने दिया मीडिया को धन्यवाद। जानकारी के मुताबिक बुरहानपुर जिले के ग्राम मोहम्मदपुरा क्षेत्र में शबनम बानो का खेत है। उनका आरोप था कि सनसिटी कॉलोनी के मालिक ने उनकी जमीन हड़प ली है। पटवारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो महिला की जमीन पर 10000 वर्गफुट में कालोनाइजर का कब्जा पाया गया। नपती के दौरान पटवारी और कॉलोनाइजर इमरान सैय्यद के बीच भी नोंक झोंक हो गई। इमरान का कहना था कि मेरी कॉलोनी टीएनसीपी से अप्रूव्ड है। जो कि साढ़े चार एक एकड़ में पास कराई हुई है। इन्होंने बाद में जमीन खरीदी इनकी अवैध है। महिला जो अतिक्रमण संबंधी आरोप लगा रही है वह निराधार हैं। हंगामें के बाद नपती में जमीन की पुष्टि होने पर महिला ने मीडिया को धन्यवाद दिया।