सागर-बंजर जमीन खिलखिलाई, खेल-खेल में हो रही बच्चों पढ़ाई, जानिए खासियत

 

सागर जिले के महाराजपुर क्षेत्र के मढ़पिपरिया में बनाई गई पेड़ों की वाटिका  चर्चा में है। यहां के माध्यमिक शिक्षक अशोक राजौरिया ने नवाचार कर बंजर भूमि पर हरियाली की चादर बिछा दी है। यहां लगे हरे—भरे पेड़ स्वच्छ हवा, फल-फूलों के साथ औषधीय ज्ञान भी बांट रहे हैं। इसके अलावा इस वाटिका से बच्चों का सामान्य ज्ञान भी बढ़ रहा है।

 

दो एकड़ परिसर में शिक्षक की प्रेरणा से बच्चों एवं गांववासियों ने सुंदर बगीचा बनाया है। जहां कभी यहां लाल मुरम और बंजर भूमि थी अब चारों तरफ ​हरियाली फैल चुकी है। इन सभी पेड़ों पर तख्ती लगाकर सामान्य नाम, वानस्पतिक नाम, औषधि उपयोग, तथा अन्य जानकारियां लिखी गई हैं। बच्चों का सामान्य ज्ञान बढाने के

 

उद्देश्य से विज्ञान के सभी महान वैज्ञानिकों, गणितज्ञ, खिलाड़ी, महापुरुषों की जानकारी भी अंकित की है। अब बच्चे बगीचे में खेलते कूदते होनहार बन रहे हैं। यह पहले तरह का नवाचार है जिसमें पर्यावरण, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, वनस्पति शास्त्र आदि का ज्ञान सहज तरीके से मिल रहा है। बच्चों के शारिरिक और मानसिक विकास के लिए यह प्रयास मील का पत्थर साबित हो सकता है।


By - sagar tv news
24-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.