सागर सहित संभाग के 5 जिलों की 8,170 महिलाएं लाड़ली बहना योजना से हुई बाहर जानिए क्यों ?

सागर सहित संभाग के 5 जिलों की 8,170 महिलाएं लाड़ली बहना योजना से हुई बाहर जानिए क्यों ?

सागर सहित संभाग के 5 जिलों की महिलाओं को अब नहीं मिलेंगे पैसे


मार्च महीने में महाशिवरात्रि पहले हफ्ते में होने की वजह से लाडली बहनों को मिलने वाले पैसे इस बार 1 मार्च को खातों में आ जाएंगे लेकिन सागर सहित बुंदेलखंड के पांच जिलों में 8000 से अधिक महिलाओं को यह पैसे नहीं मिल पाएंगे। ये वे महिलायें हैं जिनकी 60 साल की उम्र पूरी हो गई है जबकि लाडली बहन योजना के दायरे में केवल 21 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाएं ही आती हैं। जो महिलाएं इस योजना से बाहर हुई है उन्हें केवल अब वृद्धा पेंशन ही मिल पाएगी

सागर सहित बुंदेलखंड के 5 जिलों की 8,170 महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर हो गईं है जिसके चलते इन महिलाओं को हर महीने मिलने वाले 1250 रुपये अब नहीं मिलेंगे।

इसके अलावा अब केवल उन्हीं महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा, जिनका नाम गरीबी रेखा के नीचे की सूची में है या फिर उनके पास संबल कार्ड है। इन्हें 600 रुपए महीना दिया जाएगा। बाकी को किसी भी योजना में नहीं लिया जाएगा। गौरतलब है कि सागर संभाग के 5 जिलों में 25,08,765 महिला मतदाता हैं। इनमें 13,08,883 महिलाएं लाड़ली बहना योजना में रजिस्टर्ड हुई थीं।


By - sagar tv news
23-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.