सागर-14 दिन में दूसरी बार आस्था स्पेशल ट्रेन में सवार हुए श्रद्धालु | sagar tv news |

 

सागर-14 दिन में दूसरी बार आस्था स्पेशल ट्रेन में सवार हुए श्रद्धालु | sagar tv news |

आस्था फिर अयोध्या रवाना
रामलला दर्शन करेंगे श्रद्धालु

अयोध्या धाम के दर्शन के लिए 14 दिनों के भीतर दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन ने बीना रेलवे स्टेशन से रवानगी ली है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर धार्मिक यात्रा शुरू की।। दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन में सागर जिले के 1284 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए गए हैं।

अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शनों का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसी क्रम में बीना रेलवे जंक्शन से दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की आंखों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने श्री राम के जयकारे लगाए। इतना ही नहीं भक्तों ने यात्रा में जाने से पहले स्टेशन परिसर में रामभजन गाए और झूमकर खुशी जाहिर की। यात्रियों ने कहा कि वह बेहद खुश है कि उन्हें अपने इस जीवन में अयोध्या धाम जाकर रामलाल के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कभी भी नहीं सोचा था कि अपने जीवन में रामलाल के दर्शन कर पाएंगे। अयोध्या धाम के लिए बीना रेलवे जंक्शन से चलाई गई दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन की सभी सीटें पूरी तरह से भर चुकी थीं। हालांकि बीना रेलवे जंक्शन से 1284 यात्री रवाना हुए हैं। इसमें सागर जिले के कई जगहों से यात्री आए हुए थे। ट्रेन शुरू होने के करीब दो घंटे पहले लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों का लोगों ने स्वागत किया। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। इसके पहले 6 फरवरी को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। एक पखवाड़े में सागर जिले से तीन हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या गए हैं।


By - sagartvnews
22-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.