आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन से समाजजन दुखी, दी श्रद्धांजलि | sagar tv news |

 

आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन से समाजजन दुखी, दी श्रद्धांजलि | sagar tv news |

विद्यासागर महाराज को किया नमन
जीवन यात्रा की दी जानकारी

संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन से देशभर में शोक की लहर है। सोमवार को ज्ञान कुंज मांगलिक भवन जरूआखेड़ा में भी विद्यांजली सभा का आयोजन किया गया। शनिवार की रात संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में संलेखना पूर्वक समाधि ली थी। ज्ञान कुंज भवन में विराजमान मुनि सुदत्त सागर महाराज ने कहा कि आचार्य श्री जैनों के ही नहीं जन-जन के लोकप्रिय संत थे। कर्नाटक के छोटे से ग्राम सतलगा में जन्म लेकर धर्म साधना द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में जैन संस्कृति की पताका लहराई। उन्होंने कहा कि छोटे बाबा के रूप में संपूर्ण जैन समाज उन्हें भगवान स्वरूप मानता है। उनकी साधना ज्ञान के कारण जैन संस्कृति को अद्भुत देन के कारण उन्हें सर्वोच्च आचार्य का स्थान प्राप्त हुआ। मुनिश्री के अलावा अन्य श्रद्धालुओं ने भी आचार्य श्री को विनम्र श्रद्धांजलि दी।


By - sagartvnews
21-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.