सागर-विद्यासागर महाराज की याद में सामूहिक मुंडन करा रहे लोग | sagar tv news |

सागर-विद्यासागर महाराज की याद में सामूहिक मुंडन करा रहे लोग | sagar tv news |

जैन समाज का सामूहिक मुंडन
विद्यासागर जी को दी श्रद्धांजलि

थी, उनके देह त्यागने के बाद से ही देश भर में शोक की लहर है, जैन समाज के लोगो के द्वारा विद्यासागर महाराज के जाने एक बाद मुंडन करा रहे है श्रद्धांजलि, विनयांजलि सभाएं आयोजित हो रही है इसी क्रम में सागर जिले के बण्डा में भी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मुंडन कराने में लगे हुए है। सुबह से ही तय स्थान पर लोग खास कर युवा वर्ग मुंडन कराने के लिए नगर के झंडा चौक पर पहुंचने लगे थे और मुंडन करा रहे थे। मुंडन करा रहे लोगों ने बताया की बंडा में ही बल्कि अन्य जगहों पर भी लोग मुंडन करा रहे हैं। इसके साथ ही शांति नगर मंदिर परिसर में कृतज्ञांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार सहित अन्य लोगों ने कृतज्ञांजलि अर्पित कर अपने विचार रखे।
बता दे कि जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य विधायासागर महाराज ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्र गिरी तीर्थ पर 18 फरवरी की रात दो बज कर 30 मिनिट पर समाधि ली थी। इसके तीन दिन पहले से उन्होंने अन्न जल त्याग दिया था। आचार्य श्री अंतिम सांस तक चैतन्य अवस्था में रहे और मंत्रोच्चार करते हुए उन्होंने देह का त्याग किया। जिसके बाद हजारों लोग डोंगलपुर पहुंचे थे वहीं एक दिन सभी ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया था।


By - sagartvnews
21-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.