सागर की सड़को पर अकेले निकलना सुरक्षित नहीं, पुलिस को फिर मिला चैलेंज

 

सागर में कटरबाजाें पर कंट्रोल के पुलिस दावे कर रही है, गश्ती बढ़ाने की निगरानीशुदा बदमाशों पर कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शहर में कटरबाजी की घटनाये थमने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार की रात तिली से बाघराज राेड पर शादी से लाैट रहे कैमरामेन के कान के पास दाे बदमाश कटर से हमला करके भाग गए। उनकी पहचान नहीं हाे सकी। गाेपालगंज पुलिस जांच कर रही है। आराेपियाें का कैमरामेन से काेई विवाद नहीं हुआ। बाइक से आए नशे में धुत बदमाश बेकसूर के चेहरे पर कटर मारकर चले गए। पुलिस स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमराें से जांच कर रही है।

 

गाेपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया कि लाजपतपुरा निवासी माेहम्मद इकबाल शादी में फाेटाेग्राफी करते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वे घराेंदा आश्रम से पैदल जा रहे थे। इसी दाैरान सामने से बाइक से आए बदमाश उन पर कटर से हमला करके चले गए। उन्हें कान के पास कटर लगा है। उन्हें 15 से ज्यादा टांके आए हैं। गाेपालगंज पुलिस ने अज्ञात आराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि कटरबाजी की बढ़ती वारदाताें काे लेकर रात्रि गश्त बढ़ाई है। पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस जवानाें की थानाें में ड्यूटी लगाई है। इनसे रात्रि गश्त भी कराई जा रही है। वहीं शहर के थाना प्रभारी रात्रि 12 बजे तक अपने इलाकाें में घूम रहे हैं

 

 
 

By - sagar tv news
20-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.