सागर-आवारा मवेशी बने मुसीबत,सांड ने युवक को पहुंचाया अस्पताल | sagar tv news |

 

सागर-आवारा मवेशी बने मुसीबत,सांड ने युवक को पहुंचाया अस्पताल | sagar tv news |

सागर जिले के राहतगढ़ में एक सांड आतंक चल रहा है। उसने फिर एक युवक को सींगों से उठाकर फेंक दिया। हमले में हाथ में फ्रेक्चर हो गया। आसपास के लोगों के प्रयासों से युवक की जान तो बच गई लेकिन उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम फिर से सांड को पकड़ने में नाकाम रह गई। बताया जाता है कि नगर में काफी समय से एक लाल रंग का आवारा खतरनाक सांड घूम रहा है। वह आए दिन लोगों पर हमले कर रहा है। आज वार्ड क्रमांक 3 के निवासी ताहिर रंगरेज घर से बाहर निकले और बाइक उठाने लगे। तभी अचानक पीछे से सांड ने हमला कर दिया उसने दोनों सींगों से उठाकर ताहिर को फेंक दिया। उनकि सिर में चोट आई है और बाएं हाथ में फैक्चर हो गया। जांघ में गहरा लंबा घाव भी हो गया। ताहिर के चिल्लाने की आवाज सुनते ही घर वाले और पड़ोसी दौड़े और डंडों की मदद से सांड का भगाया। ऐसा नहीं है इस सांड ने पहले व्यक्ति को घायल किया इसके पहले वह परमानंद भारद्वाज, संदीप मेहता, राहुल तिवारी, सोनू सोनी सहित कई लोग घायल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि यह सांड राह चलते किसी व्यक्ति के ऊपर अचानक टूट पड़ता है। जानकारी नगर परिषद को दी तो नगर परिषद के कर्मचारी रस्सी लेकर उसको पकड़ने आए लेकिन काफी मशक्कत के बाद उसको नहीं पकड़ पाए। इस बार वह फिर सबको चकमा देकर भाग गया। कर्मचारियों का दावा है कि जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
राहतगढ़ से सागर धमेंद्र सिंह राजपूत की रिपोर्ट


By - sagartvnews
18-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.