सागर-रामबाग में बनी चुनावी रणनीति, एकजुट होकर जीत का लिया संकल्प

 

लगातार चुनावों में हारों का सामना कर रही कांग्रेस अब पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। सागर लोकसभा की खुरई विधानसभा में एक बैठक का आयोजन किया गया। रामबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों ने एकजुट होकर लोकसभा सीट जीतने को लेकर मंथन किया। लोकसभा प्रभारी रामचंद्र दांगी ने कहा कि भाजपा अन्याय अत्याचार व झूठ की राजनीति करती है। देश में महंगाई,

 

गरीबी, बेरोजगारी, अन्याय के बजाय जनता में भेदभाव फैलाकर बांटने का काम कर रही है। हम सभी पूरी ताकत व एकजुटता से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। बीना विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में किए वादे व घोषणाएं पूरी नहीं कर आम जनता से छलावा किया है। कार्यकर्ताओं की दम पर हम फिर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे ओर जीतेंगे। बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ आनंद अहिरवार, पूर्वमंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष शाकिर खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लंबे समय से सागर लोकसभा सीट को जीतने का सपना देख रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता इस बार फिर मैदान फतह की तैयारी में हैं। भाजपा पहले ही 29 सीटों को जीतने का प्लान तैयार कर चुकी है। ऐसे में देखना यह कि इस राजनैतिक दंगल में किसके मंसूबे पूरे होते हैं।


By - sagar tv news
17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.