सागर-अधिवक्ता संघ चुनाव में बड़ा उलटफेर, जितेंद्र राजपूत नए अध्यक्ष चुने गए

 

सागर जिला अधिवक्ता संघ के द्विवर्षीय चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया। लगातार तीन बार से अध्यक्ष पद जीतते आ रहे अंकलेश्वर दुबे अन्नी चुनाव हार गए हैं। कड़े मुकाबले में उन्हें अधिवक्ता जितेंद्र सिंह राजपूत ने 51 वोट से चुनाव हरा दिया। राजपूत को 592 तो अन्नी दुबे को 541 वोट मिले। तीसरे नंबर पर योगेश श्रीवास्तव 152 तथा चौथे नंबर पर 11 वोट पाकर कृष्णकांत राय रहे। अध्यक्ष पद के लिए 1317 वोट डाले गए। इनमें से 21 वोट अवैध रहे। 

 

 

संघ के उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह कौरव, सचिव कुंवर वीरेंद्र सिंह, सहसचिव मनोज सेन, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, पुस्तकालय अध्यक्ष योगेंद्र स्वामी और महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनीता राजपूत विजयी घोषित हुई। 

 

 

अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे अन्नी लगातार तीन चुनाव जीतने के बाद चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थे। उन्होंने अपनी शैली में इस बार भी वकीलों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन एंटी इन्कमवेंसी के चलते इस बार अधिवक्ताओं ने बदलाव का मन बना लिया था। पूरे चुनाव में अन्नी की चर्चा रही, लेकिन नतीजे उनके विपरीत आए। नए अध्यक्ष राजपूत स्वच्छ छवि और

कानून के अच्छे जानकार हैं। 25 साल की वकालत का उन्हें अनुभव है। उनका कहना है कि वे वकीलों के हक की लड़ाई में कभी पीछे नहीं रहेंगे।


By - sagar tv news
17-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.