सागर-नगर भ्रमण पर निकले भूतेश्वर भगवान, शाही पालकी का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

सागर के प्रसिद्ध श्रीदेव भूतेश्वर महादेव की पालकी यात्रा शहर में निकाली गई। फूलों से सजी पालकी में महादेव विराजे। पूजा अर्चना और आरती के बाद दोपहर 2 बजे मंदिर से कहारों के कंधों पर बाबा की सवारी आरंभ हुई। जो राहतगढ़ बस स्टैंड, विजय टाकीज चौराहा, कटरा, तीन बत्ती, कोतवाली, बड़ा बाजार होती हुई धाम पहुंची। यात्रा में डमरु दल आकर्षक प्रस्तुति देते हुए चल रहा था। यात्रा के कई डीजे बज रहे थे। भजनों की धुन पर युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। बाबा की पालकी का कई जगह पर स्वागत किया गया सैकड़ो जगह पर पूजा अर्चन किया गया भूतेश्वर में भगवान कि दक्षिण मुखी शिवलिंग है 

 

 

वहीं वसंत पंचमी पर इतवारा बाजार स्थित सरस्वती मंदिर में विद्या की देवी मां वीणावादिनी का प्रकटोत्सव मनाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक मां सरस्वती के दर्शनों के लिए भक्तों को भीड़ रही। सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में पंडित यशोवर्धन चौबे द्वारा मां का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद पांच नदियों के जल से मां सरस्वती का जलाभिषेक हुआ। सुबह 7 बजे मंगला आरती के बाद सूर्यास्त तक सनातन धर्म के 16 में से 12 संस्कार कराए गए। उन्होंने बताया कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक सीमन्तोत्रयन, जातकर्म, अन्नप्राशन, नामकरण, निष्क्रमण, चूडाकर्म, विद्यारंभ, कर्णवेध, यज्ञोपवीत, वेदारम्भ, केशान्त एवं समावर्तन संस्कार हुए। छोटे बच्चों से मोली पूजन संस्कार, स्लेट, पेंसिल और भोजपत्र के द्वारा कराया गया।


By - sagar tv news
15-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.