सागर-बीना विधायक ने कांग्रेसी नेताओं को आईटी नोटिस मिलने पर दी नसीहत अपने गिरेबान में झांके BJP
IT नोटिस पर कांग्रेस MLA बोलीं BJP नेताओं की हो जांच
सागर-बीना विधायक ने कांग्रेसी नेताओं को आईटी नोटिस मिलने पर दी नसीहत अपने गिरेबान में झांके BJP
मप्र में कांग्रेस के सौ से ज्यादा नेताओं को मिले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिसों से सूबे की राजनीति गर्माती नजर आ रही है। बीना से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे ने नोटिस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो आईटी के नोटिस और कभी समितियों की जांच बैठाई जाती है। भाजपा के विधायक सांसद और नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन्हें नोटिस देने चाहिए। पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेसी नेताओं के यहां कुछ नहीं मिलने वाला। नोटिस भेजना उनका अधिकार है उनको भेजने दो। हासिल कुछ नहीं होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस के बड़े नेतओं को इनकम टैक्स के नोटिस मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने बैतूल पिटाई कांड पर कहा कि मप्र में आए दिन ऐसे मामले आते रहते हैं। बीजेपी के राज्य में प्रशासन का कोई कंट्रोल नहीं है। आदिवासियों के संरक्षण के कोई उपाय नहीं है। सरकार बनाते समय एससीएसटी की याद आती है। जब उनकी पिटाई हो रही होती है तो प्रशासन और सरकार क्या कर रही है। मप्र में सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। अत्याचार पर जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए।