Sagar-आग लगने के दो साल बाद भी तेल गोदाम को शहर से बाहर नहीं कर सके अफसर

 


दो साल बाद भी तेल गोदाम को
शहर से बाहर नहीं कर सकें अफसर

 

Sagar-आग लगने के दो साल बाद भी तेल गोदाम को शहर से बाहर नहीं कर सके अफसर

 


सागर के तिलकगंज में तेल और पाइप गोदाम, भगवानगंज में लकड़ी के टाल में भीषण आग लग चुकी है, इसके बाद भी प्रशासन ने इन्हें अब तक शहर से बाहर नहीं किया है। मार्च 2022 में तिलकगंज की एक तीन मंजिला तेल गोदाम में आग लगी थी। गोदाम में रखा हजारों लीटर तेल जल गया था। प्रशासन को आसपास के मकान तक खाली कराने पड़े थे। आग को काबू करने में 8 घंटे से अधिक का समय लगा था। इसी तरह आग लगने की घटना तिलकगंज स्थित खुले प्लॉट में बनी पाइप गोदाम और भगवानगंज स्थित लकड़ी के टाल में भी हुई थी।
तब प्रशासनिक अधिकारियों ने इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की बात कही थी। गोदाम संचालकों को नोटिस देकर क्षेत्र की अन्य गोदाम जिनमें ज्वलनशील वस्तुएं रखी हैं, उन सभी को चिह्नित कर इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे लेकिन पिछले दो साल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
तिलकगंज में गोदाम , भगवानगंज में लकड़ी के टाल अभी चल रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर दीपक आर्य का कहना है कि तेल भंडारण की जो गोदाम है उसको एक बार फिर से चेक करवा लेते हैं उसे समय भी चेकिंग की गई थी लकड़ी के टाल को लेकर जमीन भी एलॉट हो गई है।


By - sagar tv news
09-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.