विधायक यह कौन सी माला पहनकर पहुंचे विधानसभा। माला देख चैंके लोग

 

हरदा में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट के बाद राजनीति बयानबाजी और विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। अब हरदा से कांग्रेस विधायक आरके दोगने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे गले में सुतली बमों की माला पहनकर मप्र विधानसभा पहुंचे हैं। उनका यह रूप देखकर सभी चैंक गए। उन्होंने सरकार और सत्तापक्ष पर अपराधियों को बचाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदारों का तबादला कोई सजा नहीं है। इसके लिए कमिश्नर, कलेक्टर से लेकर निचले स्तर के अधिकारी दोषी है। थाने के पास अवैध कारखाना चल रहा था। लोगों की जानें गई हैं। किसी ने मां तो किसी ने पिता खोया है। चार लाख के मुआवजे में लोगों का जीवन कैसे कटेगा। सत्तापक्ष मेरे उपर आरोप लगा रहा है जबकि हम तो विपक्ष में हैं। मैं दो माह से विधायक हूं। इसके पहले तो सरकार भाजपा की ही थी। बिना सत्ता के संरक्षण यह सब कैसे हो सकता है। हरदा में अवैध शराब, जुआ, सट्टा सब चल रहा है मैंने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध भी जताया था। लेकिन सब चल रहा है। इतने बड़े हादसे पर राजनीति की जा रही है। इसी के विरोध में मुझे यह तरीका अपनाना पड़ा। एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री कमल पटेल ने प्रेसवार्ता में हारदा हादसे के आरोपियों के कांग्रेस से कनेक्शन होने की बात कही थी। उन्होंने विधायक आरके दोगने के साथ उनके फोटो भी शेयर किए थे। इसके बाद आज विधायक दोगने ने गले में सुतली बम की माला पहनकर विरोध जताया।


By - sagar tv news
08-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.