रील बनाते समय ऐसा क्या हुआ जो छिन गईं खुशियां, पुलिस कर रही जांच, जानिए मामला

 

मुरैना में नाना की तेहरवीं के दिन एक युवक की मोबाइल पर रील बनाते समय कट्टा चलने से जान चली गई। परिजन गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मामले की जानकारी लग गई। इसके बाद उसकी बाॅडी को घरवालों से लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि पोरसा थाना क्षेत्र के छत्तर का पुरा गांव निवासी

 

 

खिटौरा निवासी मोनू पुत्र अतर सिंह सिकरवार अपने नाना महावीर सिंह तोमर की तेरहवीं में शामिल होने छत्तर का पुरा गांव आया हुआ था। यहां वह अपने कमरे में साथ लाए कट्टे को लेकर मोबाइल पर रील बना रहा था। इसी दौरान गोली चलने से वह घायल हो गया। रिश्तेदार उसे इलाज के लिए पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचे।

 

 

गंभीर हालत देखते हुए उसे ग्वालियर मेडिकल काॅलेज रैफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उसकी जान चली गई। इस पर परिजन उसे अपने गांव खटौरा ले गए। वहां पर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी थी। लेकिन पुलिस को भनक लग गई।

 

 

इसके बाद परिजनों को समझाइश देकर बाॅडी वापस अस्पताल लाई गई। यहां पर उसका पीएम कराया गया। पोरसा थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी कमरे में ही बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान कट्टे से गोली चल गई। गोली सीने के बांयी ओर लगी थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
08-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.