सागर- सागर विधायक शैलेंद्र जैन करेंगे विधायकों के विशेष अधिकारों की रक्षा, मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

 

सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को मध्य प्रदेश विधानसभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विशेषाधिकार समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। अब वे राज्य के 230 विधायकों से जुड़े विशेषाधिकार मामलों की निगरानी करेंगे।

 

 

विशेषाधिकार संबंधी मामाले उनके सामने से होकर ही गुजरेंगे। विधायक जैन के अलावा समिति में विधायक विजयपाल सिंह, राजेंद्र पांडे, जयवर्धन सिंह, विष्णु खत्री, फुंदेलाल मार्को, मोहन शर्मा, ललिता यादव, अनिरुद्ध मारू एवं आरिफ मसूद समेत 9 विधायकों को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति सदन और उसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के उल्लंघन के प्रकरणों की जांच करती है तथा उचित कार्यवाही की सिफारिश करती है।

 

 

विशेषाधिकार समिति के पूर्व में भी विधायक शैलेंद्र जैन मध्य प्रदेश विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियों स्थानीय निकाय पंचायती राज लेखा, सदस्य सुविधा एवं सत्कार समिति के सभापति रहें हैं। विधायक जैन के सभापति नियुक्त होने पर नगरवासियों समेत प्रदेश के नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।


By - sagar tv news
08-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.