सागर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति का निधन, जानिए कौन है

 

सागर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति का निधन, जानिए कौन है

सागर विश्वविद्यालय की पहली
महिला कुलपति का निधन

सागर के डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में पहली कुलपति रही प्रो शमशेर कौर सहाय का निधन हो गया है उन्होंने 26 मार्च 2004 से 7 अक्टूबर 2004 तक तक यह दायित्व संभाला है, उनके निधन पर लोगो ने श्र्द्धांजलि अर्पित की है, यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग से रिटायर डॉ राकेश शर्माने बताया कि 20 मार्च,1944 को जन्मी शमशेर सहाय की प्राथमिक-उच्चतर माध्यमिक शिक्षा छत्तीसगढ़ में हुई। बिलासपुर के एस बी राय कॉलेज से स्नातक करने के बाद 1964 में सागर विश्वविद्यालय से एम-एससी,प्राणि विज्ञान (गोल्ड मैडिल) उपाधि प्राप्त की। 1968 में सागर विश्वविद्यालय से “फिश एंडोक्राईनॉलाजी” विषय पर केंद्रित पी-एचडी की उपाधि हासिल की।
1970 में सागर विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग से व्याख्याता के रूप में अध्यापन सफ़र आरंभ किया। 1972 में नियमित व्याख्याता,1984 में रीडर और1997 में प्रोफ़ेसर नियुक्त हुईं। इस बीच आठ वर्ष निवेदिता कन्या छात्रावास की मुख्य वार्डन का दायित्व निभाया। सितंबर,२००२ में प्राणि विज्ञान विभाग की अध्यक्ष बनी साथ ही अधिष्ठाता, जीव विज्ञान संकाय से विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की सदस्य भी रहीं।
प्रो. सहाय को 26 मार्च 2004 से 7 अक्टूबर 2004 तक सागर विश्वविद्यालय में प्रथम महिला कुलपति के रूप में कार्य करने का गौरव हासिल हुआ। देश-विदेश की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं में सम्मानित सदस्य मनोनीत हुईं। लंबे अध्यापकीय कार्यकाल के बाद 31 मार्च,2006 को प्रोफ़ेसर,प्राणि विज्ञान विभाग से सेवा मुक्त हुईं। प्रो.सहाय ने अपने शैक्षणिक कार्यकाल में लगभग 15 विद्यार्थीयों को शोध उपाधि मिली। 300 से ज़्यादा शोध पेपर्स राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए। यू .के. की प्रतिष्ठित कामन वैल्थ फैलोशिप, यूएसए के अमेरिकन बैयोग्राफ़िकल इंस्टीट्यूट द्वारा 1998 में “वीमन ऑफ़ द ईयर” पुरुस्कार के अलावा भारत की रिसर्च एकेडमी द्वारा आपको बीसवीं सदी की ऐमिनेंट पर्सनालिटी चुना गया। इनके दिवंगत पति प्रो.वाय.एन.सहाय भी सागर विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर थे। आपके दो पुत्र हैं।
कड़े अनुशासन, दृढ़ निश्चय, निर्भीक-निष्पक्ष और दबंग प्रशासन एवं महिला प्रोत्साहन हेतु प्रो.सहाय को सदैव स्मरण किया जाएगा।


By - sagar tv news
06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.