नाश्ता की दुकान में एलपीजी सिलेंडर की नली बदलते समय घटी घटना, ऐसा हुआ हाल

 

होटल में गैस की टंकी फटी
बाजू की दुकानों में भी नुकसान

नाश्ता की दुकान में एलपीजी सिलेंडर की नली बदलते समय घटी घटना, ऐसा हुआ हाल


इन्दौर के बड़ा गणपति चौराहे पर एक नाश्ते की दुकान में गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। इसके साथ ही आग आसपास फैल गई इसमें टू-व्हीलर वाहन जल गए और पड़ोसी दुकानदार भी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माकै पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। .जानकारी के मुताबिक मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गणपति चौराहे स्थित मौसा जलेबी नाश्ते की होटल में कर्मचारी टंकी में लगी गैस की नली बदल रहा था इसी दौरान अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। माौसा नाश्ता दुकान तो आग से जलकर खाक हुई ही सामने खड़ी बाइकें भी जलकर खाक हो गईं। पास मौजूद एक फूलों की दुकान पर बैठे व्यक्ति को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया। दुकान के सामने से निकल रहे वाहन चालक दूर ही खड़े होकर आग बुझने का इंतजार करते रहे। फायर टीम आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आगजनी से दोनों दुकानों का फर्नीचर और जरूरी सामान जला है। नुकसान का आंकलन चल रहा है। लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।


By - sagar tv news
06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.