सागर— नगर परिषद के कर्मचारी एक सप्ताह की हड़ताल पर। पुलिस ने बढ़ाई नाराजगी

 

सागर जिले की राहतगढ़ नगर परिषद के समस्त कर्मचारी एक हफ्ते के लिये कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की सूचना देने कर्मचारी मैदल मार्च निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने हड़ताल का कारण बताते हुए कार्रवाई की मांग की। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर नगर में जल सप्लाई रोकने और सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। दरअसल 1 फरवरी     को सीएमओ आरसी अहिरवर के

 

साथ उनके निवास पर एक व्यक्ति ने शराब के नशे में गाली—गलौज कर अभद्रता कर दी थी। इसकी सूचना सीएमओ द्वारा राहतगढ़ पुलिस थाने में फोन पर दी। कार्रवाई के लिए एक आवेदन भी दिया गया था। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे सभी कर्मचारी आहत हुए हैं और हड़ताल का रास्ता अपना लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि आज से एक सप्ताह तक कलमबंद हड़ताल चलेगी। अगर इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया तो नगर की सफाई व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा जल सप्लाई भी बंद कर देंगे। 


By - sagar tv news
06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.