MP-जनपद अध्यक्ष ने दो दर्जन जनपद सदस्यों के साथ की भाजपा ज्वाइन

 

कांग्रेस को बड़ा झटका
जनपद अध्यक्ष का 21 सदस्यों सहित पलायन

MP-जनपद अध्यक्ष ने दो दर्जन जनपद सदस्यों के साथ की भाजपा ज्वाइन

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। अब पन्ना जिले से कांग्रेस का एक हीरा पूरी माला समेत भाजपा के पाले में चला गया है। इससे यहां पंजे की हालत पतली होती दिख रही है। आपको बता दें कि शाहनगर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे कांग्रेस खेमे से हैं। लेकिन उन्होंने अपनी 21 सदस्यों वाली जनपद सदस्यों की टीम के साथ कमल का दामन थाम लिया है। भोपाल में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सामने सभी ने भाजपा की सदस्या ले ली है। शाहनगर जनपद में 25 जनपद सदस्य हैं इनमें से एक साथ 21 कमलदल में शामिल हुए हैं। पवई विधानसभा क्षेत्र में आशीष खरे की गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है। इस बार वे यहां से विधायक की दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुकेश नायक पर भरोसा जताते हुए खरे को मौका नहीं दिया था। चुनाव में नायक को यहां से हार भी झेलनी पड़ी। इस बात से जनपद अध्यक्ष खरे अंदर ही अंदर नाराज चल रहे थे। आजकल कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें चल रही हैं इस बीच खरे ने कमलदल का रूख कर लिया है। निश्चित तौर पर खरे के साथ जनपद के 21 सदस्यों के भाजपा में जाने से कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। चुनाव फिलहाल दूर हैं लेकिन चुनाव के आसार अभी से हार—जीत का फैसला करते दिख रहे हैं।


By - sagar tv news
05-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.