Sagar-देवरी के पास सड़क पर कियोस्क संचालक से घटना। बाइक सवारों की करतूत

 

देवरी थाना के देवरी ग्राम बीना मार्ग पर शनिवार शाम अज्ञात बदमाशों ने कियोस्क संचालक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। बदमाश लूट या मारपीट करते इसके पहले ही ग्रामीण मौके पर आ गए।

 

 

इससे बदमाश भाग गए। बताया जाता है कि ग्राम खैरी वीर निवासी कीरत पिता जाहर राजपूत देवरी के शासकीय नेहरू कालेज के सामने मनीष जैन के मकान में कियोस्क बैंक का संचालन करता है। रोजाना की भांति वह अपना कियोस्क बैंक बंद कर बाइक से वापस अपने घर खैरी ग्राम लौट रहा था।

 

 

उसी दौरान देवरी ग्राम के बीना—बारहा सड़क पर उसके पीछे से आ रहे 2 बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक को ओव्हर टेक किया और चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया जिसके कारण उसकी आंखो में जलन होने लगी।

 

 


उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास खेतो में काम कर रहे लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इससे बदमाश बाइक से भाग गए। कीरत ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस जांच कर रही है।


By - sagartvnews
04-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.