सागर-घायलों का चल रहा इलाज। विरोध के बाद भी क्यों लग रही डंपरों पर लगाम ?

 

बस-डंपर मामले का अपडेट
मंत्री ने जाना घायलों का हाल

सागर-घायलों का चल रहा इलाज। विरोध के बाद भी क्यों लग रही डंपरों पर लगाम ?


सागर जिले के सिलवानी स्टेट हाईवे-15 पर जैसीनगर के हिन्नखेड़ा गांव में बीती रात यात्री बस और डंपर में टक्कर हुई थी। हादसे में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इनमें से डम्पर चालक संतोष नाथ निवासी ग्राम झिला राहतगढ़ और यात्री रामा पटेल ग्राम गेहूंरास जैसीनगर की जान चली गई थी। वहीं बस का ड्राइवर भी गंभीर है। घायलों का इलाज चल रहा है। रात को ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घायलों का हाल-चाल जान डॉक्टरों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए। आपको बता दें इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। सागर-सिलवानी हाइवे पर बड़ी संख्या में रेत के डंपरों का आना जाना होता है। यह टोल टैक्स मार्ग है और इस पर टोल बचाने के चक्कर में डंपर चालक जैसीनगर बस्ती से होते हुए भापेल से सागर पहुंचते हैं। इसी मार्ग पर स्कूल शासकीय ऑफिस भी है और बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। पिछले दिनों सेमाढाना गांव के निवासियों ने भी चक्का जाम किया था,और डंपरों पर रोक लगाने की मांग की थी।


By - sagar tv news
03-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.