कांग्रेस से महापौर बदल सकती हैं पाला। भाजपा में हो सकती हैं शामिल।

 

कांग्रेस को लग सकता है झटका
महापौर उठा सकती हैं यह कदम

कांग्रेस से महापौर बदल सकती हैं पाला। भाजपा में हो सकती हैं शामिल।


विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा झटका लग सकता है। मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी जल्द ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम सकती हैं। महापौर पूर्व सीएम कमलनाथ के खेमे से आती हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने भोपाल में उनके भाजपा की सदस्यता लेने की बात कही जा रही है। पहले उनके मुरैना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के सामने भाजपा की सदस्यता लेने की बातें कहीं जा रही थीं। मुरैना में गुरुवार को सीएम का कार्यक्रम है। लेकिन फिलहाल उनके सदस्यता लेने की संभावना नहीं है। महापौर के बेटे व कांग्रेस नेता सौरभ सोलंकी ने संकेत दिए हैं कि दो दिन बाद सदस्यता हो सकती है। उनके साथ दस पार्षद भी भाजपा झंडा थाम सकते हैं। अगर महापौर कांग्रेस छोड़ती हैं तो इसका असर लोकसभा चुनाव में दिखाई देगा। पहले से कमजोर कांग्रेस में इस तरह से पदाधिकारियों के जाने से निराशा का माहौल भी तैयार होगा। ऐसे में कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रोकना एक बड़ी चुनौती दिख रही है।


By - sagar tv news
01-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.