सागर-फसलें लेकर तहसीलदार को दिखाने पहुंचे किसान। मुआवजा दिलाने की रखी मांग।

 

तुषार ने किसानों को बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। राहतगढ़ में किसानों के खेतों की फसलें पाला-तुषार के चलते सूख गई हैं। इनमें उत्पादन न के बराबर मिलेगा। ब्लॉक के मसानिया, मनकापुर, चौकी सहित कई गांव के किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे।

 

 

किसानों ने बताया कि अत्यधिक शीतलहर कोहरा होने के कारण फसलों में तुषार लग गया है। इससे मसूर, चना, गेहूं, तेवड़ा और सब्जियोंं की फसलों में नुकसान हुआ है। फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। ग्राम पंचायत चौकी के सरपंच राजेश तिवारी हाथों में फसल लेकर तहसीलदार को दिखाते हुए तत्काल सर्वे कर मुआवजा की मांग की है।

 

 

 

इस दौरान किसानों ने कहा कि हम लोगों ने बड़ी कठिनाई से फसलें बोई थीं। अगर जल्द ही मुआवजा नहीं मिला तो किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। तहसीलदार का कहना है कि सर्वे के लिए आदेश कर दिए गए हैं जल्द ही सहायता की जाएगी।


By - sagartvnews
30-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.