एक सौ तीन बसंत पार कर चुके बुजुर्ग को क्यों पड़ी निकाह की जरूरत? जानिए अनोखे निकाह की कहानी।

 

सौ साल की उम्र पार करना आजकल किसी सपने से कम नहीं है। 80 साल आते—आते लगने लगता है कि आदमी के पैर कब्र में लटकने लगे हैं। खुशनसीब ही होते हैं जो 100 बसंत पार कर पाते हैं। भोपाल में 104 साल के हबीब मियां उन खुशनसीबों में से एक हैं। इतना ही नहीं इस उम्र में उन्होंने तीसरा निकाह कर देश—दुनिया को चौंका दिया है। इस उम्र में भी वे पूरी तरह स्वस्थ्य और फिट हैं। यही कारण है कि 50 साल की फिरोज जहां ने उनकी बेगम बनना कबूल किया है। हबीब मियां की एक खासियत और है कि वे देश की आजादी के सिपाही भी रह चुके हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब मियां को इतवारा क्षेत्र के ​लोग मंझले भाई के नाम से जानते हैं। कांग्रेस पार्टी के भी सक्रिय सदस्य रहे हैं।

 

अपने से 54 साल छोटी महिला को निकाह के बाद आॅटो से घर लाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ है। इससे वे एकाएक चर्चा में आ गए हैं। हालांकि हबीब नजर का निकाह एक साल पहले 2023 में हुआ था। इस उम्र में यह उनका तीसरा निकाह है। इसके पहले उनकी दो बेगमों का इंतकाल हो चुका है। ऐसे में वे उम्र के आखिरी पड़ाव में खुद को अकेला पाकर देखभाल के लिए बीवी की जरूरत महसूस करने लगे। 49 साल की फिरोज जहां के अकेले होने की बात पता चलने पर उन्होंने निकाह की चर्चा चलाई। बुजुर्ग हबीब नजर के पूरी तरह स्वस्थ्य होने की जानकारी के बाद उन्होंने निकाह के लिए हामी भर दी। इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दोनों ने एक—दूसरे को कुबूल कर लिया। अब हबीब

 

साहब अपनी बेगम के साथ खुश से जीवन जी रहे हैं। इस उम्र में वे जोश से लबरेज हैं। शादी ब्याह को उम्र से न जोड़ते हुए हबीब मियां ने कहा कि ये दिल का मामला है, दिल में गुंजाइश होना चाहिए, बाकी सब आसान है। इस उम्र में भी उनका रहन—सहन बता रहा है कि अभी तो मैं जवान हूं। आपको बता दें कि हबीब नजर ने 50 वर्ष पहले नासिक में निकाह किया था, लेकिन पत्नी का इंतकाल हो गया। उसके बाद दूसरा निकाह उन्होंने लखनऊ में किया। दूसरी बीवी का भी इंतकाल हो गया। इसके बाद करीब एक साल पहले उन्होंने 103 वर्ष की उम्र में 49 वर्षीय फिरोज जहां से तीसरा निकाह किया।

 

हबीब नजर के अनुसार फिरोज जहां भी अकेली थी, इसीलिए दोनों ने हमसफर बनना तय कर लिया। उनकी बेगम फिरोज जहां ने कहा है कि मैंने अपनी मर्जी से निकाह किया है। पहले मैं यह निकाह नहीं करना चाहती थी, लेकिन उनकी बुजुर्ग अवस्था देखकर सेवा करने के फैसला ले लिया। हबीब मियां ने जब पहली शादी की थी तब फिरोज जहां की उम्र महज तीन साल रही होगी। मप्र की राजधानी में इस अनोखे निकाह की चर्चा चारों तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी खबरें खूब शेयर की जा रही हैं।


By - sagar tv news
29-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.