सागर- मोहल्ला वासियों ने चंदा जोड़ कराई भागवत कथा। श्रद्धालुओं की लग रही भीड़

 

तिरुपति पुरम में इन दिनों भक्ति रस की गंगा बह रही है। आचार्य श्री दीनदयाल शास्त्री संगीतमय भागवत कथा से लोगों को जीने की राह दिखा रहे हैं। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। भक्ति मार्ग का अनुसरण कर अपने जीवन को पुण्य से धन्य बनाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसमें उदाहरणों एवं अन्य देवीय कथाओं का सहारा लेकर जीवन जीने के गुण भी

 

बताए जा रहे हैं। पांचवे दिन रविवार को भागवत कथा के दौरान गोवर्धन लीला का वर्णन किया गया। इसमें भगवान श्री गोवर्धन को छप्पन भोग लगाए गए। इसके बाद प्रसादी का वितरण हुआ। अब सोमवार को कृष्ण-रूकमणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी। इसके साथ ही सोलह हजार 108 विवाह का वर्णन भी होगा। यजमान के रूप में पंडित अशोक तिवारी, पं बसंत  तिवारी, पुष्पेंद्र राजपूत, पंप्रभूपाल दुबे, विपिन बाजपेय, राहुल सिंह लोधी एवं सभी भक्त सम्मिलत रहे।


By - sagar tv news
29-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.