गणतंत्र दिवस पर क्यों नहीं हो सके आयोजन, क्यों हुआ हंगामा? जानिए नारेबाजी क्यों हुई?

 

बैतूल के घोड़ाडोंगरी में नगर परिषद ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अचानक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए। बताया जाता है कि यहां भाजपा—कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई में राष्ट्रीय पर्व से खिलवाड़ की गई है। सवाल पूछने पर सीएमओ ऋषिकांत यादव ने दो टूक क​ह दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बजट नहीं है।

 

 

यहां तो वेतन के लाले पड़े हुए हैं। ऐसे में कार्यक्रम नहीं करा सकते। नगर परिषद ने स्वागत बैनर में भाजपा विधायक की फोटो को जगह तक देना जरूरी नहीं समझा। सीएमओ यादव का तर्क था कि यह नगर परिषद का कार्यक्रम है इसमें विधायक की फोटो जरूरी नहीं है। इससे भाजपा नेता उखड़ गए और समारोह का बहिष्कार कर सीएमओ के खिलाफ की नारेबाजी पर उतर आए। इस तरह पूरा कार्यक्रम हंगामें की भेंट चढ़ गया।

 

 

 

सत्तापक्ष से सौतेला व्यवहार करने वाले सीएमओ विरोध के बाद बगलें झांकते नजर आए। दरअसल यहां सालों से गणतंत्र दिवस पर दुर्गा चौक में मुख्य समारोह आयोजित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। लेकिन इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नगर परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम अचानक स्थापित कर दिए गए।

 

 

 

इसका कारण मंच के नीचे कुंआ होना बताया है। सीएमओ का कहना है उज्जैन में ऐसे ही मंच पर हादसा हो गया था। इसलिए शासन ने रोक लगाई है। इसके अलावा मंच न बन पाने का ठीकरा भी सीएमओ यादव ने वार्डवासियों के माथे पर मड़ दिया। उनका कहना था कि लोगों ने आवेदन ही नहीं दिया कि कुंआ बंद कर दिया जाए।

 

 

 

इस पर भाजपा नेताओं का कहना था कि जब विकसित यात्रा में मामला सामने आ गया था तो मंच का विवाद पहले क्यों नहीं निपटाया। नगर परिषद की बैठक में आयोजन की स्वीकृति दी गई थी। आप किसके कहने पर काम करते हैं। मंच इतना मजबूत है कि उस पर 15 हाथी खड़े हो सकते हैं। आप पहले ही पंचनामा बनाकर ले गए थे। आपको पहले से सब जानकारी थी। वहीं पास दूसरा मंच भी तो बना सकते थे।

 

 

 

आप यहां भाजपा—कांग्रेस मत कीजिए। आपने जो दो बैनर लगाए हैं उन पर केवल अध्यक्ष—उपाध्यक्ष का फोटो लगाया है क्षेत्रीय विधायक का फोटो कहां है। सीएमओ के जवाब सुनकर भाजपा नेता नाराज हो गए और जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। इस घटनाक्रम से नगर वासी काफी दुखी हैं। राष्ट्रीय पर्व पर होने वाले समारोह इस तरह राजनीति की भेंट चढ़ सकते हैं ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। अब देखना यह है कि यह मसला यहीं सुलझता है या अगले राष्ट्रीय पर्व पर शहरवासियों के हिस्से में फिर से राष्ट्रप्रेम की जगह राजनीति का हंगामा दिखाई देगा।


By - sagartvnews
27-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.