सागर से अयोध्या जाएगी स्पेशल ट्रेन, ठहरने और भोजन के भी इंतजाम

 

अयोध्या जी में श्रीरामलला की मूर्ति विराजमान होने के बाद अब श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए भाजपा द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पहली ट्रेन मुख्य रेलवे स्टेशन सागर से 06 फरवरी को रवाना होगी।

 

 

दूसरी ट्रेन करीब 15 दिन बाद 20 फरवरी को जाएगी। यह जानकारी पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी। वे बुंदेलखंड के लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। भूपेंद्र सिंह को सागर सहित चार लोक सभा क्षेत्रों के क्लस्टर का प्रभारी बनाया गया है।

 

 

विधायक सिंह ने बताया कि यह ट्रेन 6 फरवरी को रवाना होगी। जिसकी वापसी 8 फरवरी को होगी। यात्रियों से करीब 960 रुपए आने-जाने का स्लीपर क्लास का किराया लिया जाएगा। इधर डॉ. हरीसिंह गौर भाजपा मंडल के अध्यक्ष मनीष चौबे ने बताया कि, इस यात्रा को लेकर जिलेवासियों में विशेष उत्साह है।

 

 

अभी हम लोगों के पास पार्टी स्तर से पंजीयन फार्म नहीं आए हैं लेकिन लोगों की पूछतांछ शुरु हो गई है। चौबे के अनुसार संभवत: गुरुवार तक यह फार्म हम लोगों को सांसद व विधायकगणों के माध्यम से मिल जाएंगे।

 

 

इसके बाद हम लोग घर-घर संपर्क कर लोगों को यात्रा के लिए पंजीकृत करेंगे। लोगों को टिकट से लेकर यात्री विशेष का क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाएगा। चौबे ने बताया कि अयोध्या पहुंचने पर यात्रियों को सीधे श्री राम लला के दर्शन कराए जाएंगे।

 

 

उन्हें वहां दर्शन संबंधी पंजीयन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मप्र सरकार ने श्री अयोध्याधाम में टेंट लगवाए हैं। जहां यात्रियों के ठहरने व भोजन की इंतजाम रहेगा। दर्शन के बाद ट्रेन वहां से रवाना हो जाएगी। जो करीब 14 घंटे में सागर पहुंच जाएगी।


By - sagartvnews
26-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.