गणतंत्र को मजबूत बनाने वालों के योगदान का किया सम्मान। रंगारंग कार्यक्रम हुए।

खुरई में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में लोगों में उत्साह देखने को मिला। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान हुआ और भारत माता के जयकारों के साथ शानदार परेड की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।  

 

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। खुरई में जगह-जगह झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय कार्यालयों सहित निजी संस्थानों में भी तिरंगा झंडा फहराया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य समारोह खुरई के किला मैदान में आयोजित किया गया। जहां जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार और नगर पालिका अध्यक्ष नन्नी बाई ने सयुक्त रूप से किया। समारोह में शामिल अतिथियों ने रंग बिरंगे गुब्बारे

 

आसमान में छोड़े। साथ ही कबूतरों को भी खुले आसमान में छोड़ा गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान के साथ परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसा बंदियों, कारगिल के शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया गया। मुख्य समारोह में 108 एंबुलेंस के पायलट मनोज राय और उनकी टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इमरजेंसी में किस तरीके से घायल की मदद करना है वह बताया गया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। किसी ने देशभक्ति तो किसी ने धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी पार्षद सहित एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार यशवर्द्धन, जनपद पंचायत सीईओ मीना कश्यप, बीएमओ डॉ शेखर

 

श्रीवास्तव, सीएमओ दुर्गेश सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा न्यायालय में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव ने ध्वज फहराया। तहसील कार्यालय में एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वज फहराया और सलामी ली। इस दौरान तहसीलदार यशवर्द्धन सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे। नगर पालिका में नपा अध्यक्ष नन्हीं बाई अहिरवार ने ध्वज फहराया। पंडित केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष नन्नीबाई, वन विभाग में रेंजर चंद्रभूषण

 

सिंह, महिला बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी विजय कोरी, उपजेल में एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव एवं जेलर ब्रजेंद्र बहादुर सिंह, शहरी थाने में शशि विश्वकर्मा , देहात थाने में दिव्यप्रकाश त्रिपाठी, सिविल अस्पताल में बीएमओ डॉ शेखर श्रीवास्तव सहित सभी शासकीय व निजी स्कूलों और पंचायतों में भी झंडावंदन किया गया। नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश सिंह ने अपने स्टॉफ के साथ नगर के सभी चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


By - sagar tv news
26-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.